पेरिस ओलंपिक्स में 21 वर्षीय ऐथलीट ने जीते 184 देशों से ज़्यादा गोल्ड मेडल
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में फ्रांस के 21 वर्षीय तैराक लियोन मर्चैंड ने 4 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता है। अपने पहले ओलंपिक्स में प्रतिस्पर्धा कर रहे लियोन ने इस ओलंपिक्स में 184 देशों/राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) से ज़्यादा गोल्ड मेडल जीते। पेरिस ओलंपिक्स में 203 देशों/एनओसी ने हिस्सा लिया जिनमें से 63 देशों/एनओसी ने कम-से-कम 1 स्वर्ण पदक जीता।
read more at Olympics


