विवाह की उम्र बढ़ाने वाले बिल पर गठित समिति में अधिक हों महिला सदस्य: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक 2021 की जांच के लिए समिति में अधिक महिला सदस्यों को शामिल करने की मांग की है। बकौल प्रियंका, "यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करती हूं...कि महिलाओं के मुद्दों से संबंधित विधेयक पर चर्चा में महिलाओं का अधिक प्रतिनिधित्व...और भागीदारी होनी चाहिए।"
read more at Hindustan Times


