महाराष्ट्र में बिल मांगने पर कुछ लोगों ने वेटर को कार से 1 किमी तक घसीटा, किया किडनैप
महाराष्ट्र के बीड में खाने का बिल मांगने पर कुछ लोगों ने एक वेटर के साथ मारपीट की और उसे कार से 1 किलोमीटर तक घसीटने के बाद किडनैप कर लिया। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो भी सामने आया है। आरोपियों ने वेटर की जेब से ₹11,500 भी चुरा लिए और दूसरे दिन छोड़ा।
read more at इंडिया टीवी


