जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान चट्टान से गिरकर सेना के मेजर की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान चट्टान से फिसलकर करीब 60 मीटर गहरी घाटी में गिरने से सेना के एक मेजर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली निवासी 34-वर्षीय मेजर रघुनाथ अहलावत उरी क्षेत्र में अपने दल का नेतृत्व कर रहे थे। सेना ने शुक्रवार को दिवंगत मेजर को श्रद्धांजलि दी।
read more at हिन्दुस्तान


