शो को इतना ज़्यादा कोसने वाले लोग इसे देखते क्यों हैं?: 'कॉफी विद...' को लेकर करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' को ट्रोल किए जाने पर कहा है, "कई बार बहुत सी नफरत मनोरंजक बन जाती है...वे शो को इतना ज़्यादा कोसते हैं...तो इसे देखते क्यों हैं?" उन्होंने कहा, "मैं ट्वीट्स और कॉलम्स पढ़ता हूं...वे (शो से) नफरत करते हैं और इतना समय लगाकर लंबे-लंबे कॉलम लिखते हैं...उस नफरत में प्यार छिपा है।"
read more at हिन्दुस्तान


