तमिलनाडु के कपल ने दवा के पत्ते की तरह बनवाया अपना शादी का कार्ड, वायरल हुई तस्वीर
तमिलनाडु के एक कपल की शादी का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो किसी दवा के पत्ते की तरह दिखता है। शादी के कार्ड के मुताबिक, दूल्हा एक फार्मासिस्ट जबकि दुल्हन एक नर्स है। कई ट्विटर यूज़र ने इसे 'शानदार आइडिया' बताया और एक ने कमेंट किया, "उम्मीद है कि उन्होंने एक्सपायरी डेट नहीं छपवाई होगी।"
read more at News24 हिंदी


