आईपीएल 2024 के प्लेऑफ्स में कौनसी टीमें होंगी आमने-सामने?
आईपीएल-2024 में अंकतालिका में टॉप-2 में शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को क्वॉलिफायर 1 खेला जाएगा। मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी जबकि उप-विजेता टीम बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ेगी। क्वॉलिफायर 2 की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।
read more at Times Now नवभारत


