यात्री बस की एक लॉरी से कर्नाटक में हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत व 26 अन्य घायल
पुलिस के मुताबिक, हुबली (कर्नाटक) के बाहरी इलाके में सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि एक यात्री बस और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य घायल हो गए। घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। बकौल पुलिस, बस कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी।
read more at न्यूज़ 24


