राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
राजस्थान हाईकोर्ट ने नियमों के उल्लंघन को लेकर राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। दरअसल, भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के 15 गुना अभ्यर्थी नहीं बुलाए गए थे जिसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने मामले में पुलिस पदाधिकारियों व संबंधित बोर्ड से जवाब तलब किया है।
read more at हिन्दुस्तान


