कर्नाटक में बदले की भावना से दिया गया बाघिन व 4 शावकों को ज़हर: वन अधिकारी
कर्नाटक के चामराजनगर ज़िले में बाघिन व 4 शावकों को बदला लेने की भावना से ज़हर दिया गया था। वन अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी इस बात से गुस्सा था कि उसकी 'केंची' नामक गाय को जंगली जानवरों ने मार डाला था। बकौल रिपोर्ट्स, उसने गुस्से में गाय के शव पर ज़हर छिड़क दिया था।
read more at Times Now


