Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 3 नेताओं ने छोड़ी जेडीयू, सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल

short by खुशी / on Friday, 19 January, 2024
पटना (बिहार) स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को 3 नेता कौशल सिंह, पंकज राम और ग्रुप कैप्टन श्री विश्वजीत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेडीयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। बिहार के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कौशल सिंह ने कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चलेंगे।"