Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बल्लेबाज़ के पैर उठाने का इंतज़ार कर उसे स्टंप करते बेयरस्टो का पुराना वीडियो हुआ वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 4 July, 2023
काउंटी मैच में 2014 में बल्लेबाज़ के पैर उठाने का इंतज़ार कर उसे स्टंप करते जॉनी बेयरस्टो का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। बल्लेबाज़ ने गेंद को खेल से बाहर मानकर पैर उठाया था। लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया द्वारा बेयरस्टो को आउट करने के बाद 'खेल भावना' को लेकर हुए विवाद के बीच यह वीडियो दोबारा सामने आया है।