पहलगाम में मारे गए शुभम के परिवार से मिले राहुल, पत्नी बोली- पति को 'शहीद' का दर्जा मिले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजन से मिलने बुधवार को कानपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंचे। राहुल से मुलाकात के बाद शुभम की पत्नी ने कहा, "हमने राहुल से कहा कि शुभम को 'शहीद' का दर्जा दिया जाना चाहिए जिसपर उन्होंने सरकार के सामने यह मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।"
read more at ABP न्यूज़


