Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने ₹70,000 देकर की थी बिहार की महिला से शादी, घर से भागने के चलते की उसकी हत्या

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 10 August, 2023
फतेहपुर बेरी (दिल्ली) में महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंकने के आरोप में उसके पति व 2 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल आरोपी, उसने ₹70,000 देकर बिहार की महिला को खरीदकर उससे शादी की थी लेकिन वह अक्सर बिना बताए महीनों के लिए घर से भाग जाती थी जिसके चलते उसने गला घोंटकर हत्या कर दी।