अभिनेता अजीत ने चेन्नई में बाढ़ से निकाले गए आमिर खान से की मुलाकात, सामने आई तस्वीर
तमिल ऐक्टर अजीत कुमार ने चेन्नई में बाढ़ से बचाए गए अभिनेता आमिर खान और विष्णु विशाल से मुलाकात की है। विष्णु ने 'X' पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "एक...दोस्त से हमारी स्थिति जानने के बाद...अजीत सर मिलने आए और बाहर जाने की व्यवस्था करने में मदद की।" गौरतलब है, चक्रवात 'मिचौंग' के कारण चेन्नई में बाढ़ की स्थिति है।


