तेलंगाना में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने से 3 मज़दूरों की हुई मौत, 10 घायल
तेलंगाना के रंगा रेड्डी ज़िले में सोमवार को एक निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने से 3 मज़दूरों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि मलबे से एक शव को निकाल लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। बकौल पुलिस, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


