Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी की मॉस्को की बेहद अहम यात्रा को लेकर उत्सुक है रूस: रूसी प्रवक्ता

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 7 July, 2024
रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व कार्यालय 'क्रेमलिन' के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है, "रूस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद अहम यात्रा को लेकर उत्सुक है।" रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और 8-9 जुलाई को मॉस्को में रहेंगे। गौरतलब है, पीएम मोदी 5 साल बाद रूस जाएंगे।
read more at भाषा