किन देशों ने हाल ही में विदेशी छात्रों के लिए वीज़ा नियमों में किए हैं बदलाव?
अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, आयरलैंड और इटली ने इमिग्रेशन पॉलिसी (खासकर छात्रों से जुड़ी नीतियों) में बदलाव किए हैं। अमेरिका में एफ/एम/जे छात्र वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपॉइंटमेंट के लिए अपने ही पासपोर्ट की जानकारी देनी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए अंग्रेज़ी दक्षता परीक्षा में अच्छे अंक लाना आवश्यक किया है।


