अपनी फिल्मों के लिए तारीफ मिली है लेकिन कभी हीरो जितनी फीस नहीं मिली: भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा है कि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए तारीफ मिलती है लेकिन हीरो जितनी फीस नहीं मिलती है। ऐक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बात से सुकून मिलता है कि वह अच्छी भूमिकाएं निभा रही हैं। बकौल भूमि, इतने वर्षों बाद भी लोग सोचते हैं कि अभिनेत्रियां अच्छे रोल मिलने को लेकर शुक्रगुज़ार महसूस करें।


