छत्तीसगढ़ में 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, उनमें से दो पर है ₹2 लाख का इनाम
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सोमवार को 5 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें से 2 नक्सलियों पर कुल ₹2 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की 'आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति' के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।
read more at भाषा


