पश्चिम बंगाल को मिलेगी 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
पश्चिम बंगाल को जल्द ही 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से भागलपुर (बिहार), हावड़ा से राउरकेला (ओडिशा) और हावड़ा से गया (बिहार) के लिए चलेंगी। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।
read more at Times Now नवभारत


