13 साल बाद ब्रिटनी स्पीयर्स की कन्ज़रवेटरशिप से निलंबित किए गए उनके पिता जेमी स्पीयर्स
लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) की एक जज ने ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता जेमी स्पीयर्स को 13 साल बाद सिंगर की कन्ज़रवेटरशिप से निलंबित कर दिया है। बकौल जज, "मौजूदा स्थिति तर्कसंगत नहीं है...यह ज़हरीले वातावरण को दर्शाता है...जिसके लिए जेमी का निलंबन ज़रूरी है।" कुछ महीने पहले ब्रिटनी ने कन्ज़रवेटरशिप हटाने की मांग करते हुए कहा था, "अपना जीवन वापस चाहिए।"
read more at अमर उजाला


