बंगाल में 'जादू-टोना' करने के शक में दंपति की पीट-पीटकर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार
बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के एक आदिवासी गांव में 'जादू-टोना' करने के शक में एक दंपति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गांव के पूर्व मुखिया समेत 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, शव जलाने के लिए आरोपी उसे गांव से दूर श्मशान घाट ले गए थे जिसे लेकर संदेह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
read more at Hindustan Times


