एअर इंडिया फ्रांस की एयरबस से खरीदेगी 100 नए विमान
एअर इंडिया ने फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस को 100 नए विमानों का ऑर्डर दिया है जिनमें 10 वाइडबॉडी ए350 और 90 नैरोबॉडी ए320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट (ए321एनईओ भी शामिल) हैं। अब विमानन कंपनी की ओर से एयरबस को ऑर्डर किए गए विमानों की संख्या 350 हो गई। कंपनी ने 2023 में एयरबस को 250 विमानों का ऑर्डर दिया था।
read more at ABP न्यूज़


