पत्नी के मोटी होने पर कर्नाटक में शख्स ने की उसकी हत्या
कर्नाटक के धारवाड़ में एक शख्स को कथित तौर पर मोटी होने के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, उनकी शादी 2024 में हुई थी और आरोपी अक्सर पत्नी को मायके से सोना-पैसा लाने को लेकर शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना देता व अधिक वज़न को लेकर ताना मारता व बेइज़्ज़त करता था।
read more at इंडिया टीवी


