अरबपति सांसद नवीन जिंदल के हरियाणा स्थित आलीशान बंगले के अंदर की तस्वीरें आईं सामने
बीजेपी के अरबपति सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल के कुरुक्षेत्र (हरियाणा) स्थित 4,000 वर्ग फीट के आलीशान बंगले के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं। इंटीरियर डिज़ाइनर अमीना भाटिया को ट्रांसफॉर्मेशन का काम सौंपा गया था। सामने आई तस्वीरों में डाइनिंग एरिया, लिविंग रूम और घर के अंदर सूरज की रोशनी के नीचे रखे सोफे नज़र आ रहे हैं।


