Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला साइबर अपराधी के बॉयफ्रेंड को 'प्रेम जाल' में फंसाकर उस तक पहुंची राजस्थान पुलिस

short by खुशी / on Saturday, 29 March, 2025
करौली (राजस्थान) पुलिस ने एक शख्स को डिजिटल अरेस्ट कर ₹6.98 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करवाने वाली एक महिला साइबर अपराधी समेत 3 आरोपियों को राजकोट (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने महिला साइबर ठग के बॉयफ्रेंड से एक महिला पुलिसकर्मी की बातचीत कराकर उसे 'प्रेम जाल' में फंसाया और उसके ज़रिए आरोपियों तक पहुंची।