Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने 24 क्लास टॉपर्स को फ्लाइट में बैठाया, खुद खर्चे ₹5 लाख

short by शुभम श्रीवास्तव / on Thursday, 1 January, 2026
कोप्पल (कर्नाटक) के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने छात्रों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की है। उन्होंने 5वीं से 8वीं कक्षा के 24 मेधावी छात्रों को अपने खर्च पर हवाई यात्रा कराई। इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में तोरणगल्लू से बेंगलुरु तक की हवाई यात्रा शामिल थी जिसपर हेडमास्टर ने करीब ₹5 लाख खर्च किए।