सीबीआई ने ₹6,000 करोड़+ की धोखाधड़ी मामले में मेहुल के खिलाफ दर्ज की नई एफआईआर
सीबीआई ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और आभूषण ब्रैंड गीतांजलि व नक्षत्र के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर बैंकों के एक कंसोर्टियम से कथित ₹6,000 करोड़ से अधिक की बैंक धोखाधड़ी मामले में दर्ज की गई हैं। गौरतलब है, चोकसी करीब ₹14,000 करोड़ के पीएनबी घोटाला मामले में अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मुख्य आरोपी है।
read more at Moneycontrol हिंदी


