केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार
केरल के कोच्चि में पुलिस ने आतंकवादी निरोधक दस्ते के साथ मिलकर अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। गौरतलब है, यह कार्रवाई पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत की गई है।
read more at भाषा


