Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीते साल देश में 42 यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप बने, यह आत्मनिर्भर होते भारत की पहचान: पीएम

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 15 January 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टार्ट-अप उद्यमियों के साथ संवाद के दौरान कहा कि बीते साल देश में 42 यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप बने हैं। उन्होंने कहा, हज़ारों करोड़ रुपए की ये कंपनियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होते भारत की पहचान हैं। बकौल प्रधानमंत्री, "भारत तेज़ी से...यूनिकॉर्न की सेंचुरी लगाने की...तरफ बढ़ रहा है...भारत के स्टार्ट-अप्स का स्वर्णिम काल...अब शुरु हुआ है।"
read more at Twitter