यवतमाल में अधिकारियों ने जनसभा से पहले मेरे बैग की तलाशी ली: उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि सोमवार को चुनाव प्रचार करने के लिए जब वह यवतमाल (महाराष्ट्र) पहुंचे तो सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। उन्होंने सवाल किया, "जिस तरह से आपने (अधिकारी) मेरे बैग की जांच की क्या इसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैग की जांच करेंगे?"
read more at भाषा


