Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दक्षिण कोरिया में क्यों आयोजित की गई पावर नैप प्रतियोगिता?

short by पंकज कसरादे / on Sunday, 3 May, 2026
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 'पावर नैप' प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका उद्देश्य देश में नींद की कमी की समस्या पर ध्यान आकर्षित करना था। प्रतिभागियों की हृदय गति की निगरानी कर यह आंका गया कि किसे सबसे स्थिर और आरामदायक नींद मिली। गौरतलब है, दक्षिण कोरिया नींद की कमी से जूझने वाले देशों में लगातार शामिल रहा है।
read more at Reuters