दिल्ली में फर्टिलिटी टेस्ट कराने गए शादीशुदा पुरुष में मिली बच्चेदानी, पेट में थे अंडकोष
राजौरी गार्डन (दिल्ली) के एक अस्पताल में फर्टिलिटी टेस्ट कराने गए एक 26-वर्षीय शादीशुदा पुरुष में महिलाओं के प्रजनन अंग मिले हैं। डॉक्टर के अनुसार, शख्स का स्पर्म काउंट ज़ीरो था व एमआरआई में पेल्विक एरिया में यूटरस और 2 फैलोपियन ट्यूब जैसे दिखे। बकौल डॉक्टर, उसके दोनों अंडकोष पेट के अंदर थे व लैप्रोस्कोपी से यूटरस-अंडकोष को निकाला गया।
read more at हिन्दुस्तान


