मां को स्कैम कॉल आया था, 'जामतारा...' में मेरे काम करने को लेकर गाली दी: ऐक्टर अमित सियाल
वेब सीरीज़ 'जामतारा: सबका नंबर आएगा' फेम अमित सियाल ने कहा है कि एक बार उनकी मां को स्कैम कॉल आया था लेकिन वह समय पर उनके पास पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, "मैंने फोन करने वाले से पूछा...क्या उसने 'जामतारा...' देखी है?...जब मैंने उसे बताया कि मैं उसमें ऐक्टिंग कर चुका हूं...तब उसने मुझे गालियां दीं और...फोन काट दिया।"


