दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को दी नई सुविधा, इस लाइन पर डिस्प्ले से पता चलेगा किस कोच में कितनी भीड़
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पिंक लाइन पर नई सुविधा शुरू की है। अब प्लेटफॉर्म पर लगे कोच लोड डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन के सभी कोचों में भीड़ का अनुमानित प्रतिशत दिखेगा। इससे यात्री ट्रेन आने से पहले कम भीड़ वाले कोच का चयन कर सकेंगे। यह सुविधा पहले मैजेंटा लाइन पर उपलब्ध थी।
read more at Livehindustan


