Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जून 2021 के मुकाबले जून 2022 में 82% बढ़ी टाटा मोटर्स की बिक्री, कंपनी ने बेचे 79,606 वाहन

short by अनिल कुमार / on Friday, 1 July 2022
भारतीय वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने बताया है कि जून 2022 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 82% बढ़कर 79,606 यूनिट हो गई जो जून 2021 में 43,704 यूनिट रही थी। कंपनी के अनुसार, घरेलू यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री भी जून 2022 में 87% बढ़कर 45,197 यूनिट हो गई, जो जून 2021 में 24,110 यूनिट थी।