गाज़ियाबाद में कांवड़ रूट की सभी दुकानों पर रेट लिस्ट व फूड लाइसेंस लगाना होगा ज़रूरी
गाज़ियाबाद के ज़िलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को पाइपलाइन मार्ग के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों पर फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट चस्पा करें। इस मार्ग से लोनी और दिल्ली की ओर जाने वाले लाखों कांवड़िए निकलते हैं। ज़िलाधिकारी ने इन मार्गों पर दुकानदारों से भी बात की है।
read more at हिन्दुस्तान


