Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

PM मोदी ने मुझे फोन कर कहा- मराठी बोलूं या हिंदी: राज्यसभा सांसद मनोनीत हुए उज्जवल निकम

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 13 July, 2025
राज्यसभा सांसद मनोनीत हुए वकील उज्जवल निकम ने बताया है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात फोन पर मनोनयन की जानकारी दी थी। निकम ने कहा, "पीएम ने पूछा कि मैं मराठी बोलूं या हिंदी। मैं हंसने लगा, वह भी हंसने लगे...मैंने कहा- आप तो दोनों भाषाएं अच्छी तरह जानते हैं फिर उन्होंने पहले मराठी में बात की।"