Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे इंडिया सीमेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 27 June, 2024
इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा 23% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद गुरुवार को दोनों कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कंपनी ₹267/शेयर की कीमत पर इंडिया सीमेंट्स के शेयर खरीदेगी और सौदा एक महीने में पूरा होगा। यह डील करीब ₹1,885 करोड़ में होगी।