Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने पहुंची पुलिस टीम को गुरुग्राम में चकमा देकर भागे संदिग्ध

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 9 January, 2023
गुरुग्राम (हरियाणा) में ऑनलाइन सेक्स रैकेट के पर्दाफाश के लिए जाल बिछाकर एक गेस्ट हाउस के पास पहुंची पुलिस टीम को घने कोहरे के बीच चकमा देकर 2 महिलाओं समेत 4 संदिग्ध भाग गए। बकौल पुलिस, डमी ग्राहक बने कॉन्स्टेबल के हाथ से पैसे छीनने के बाद कार सवार संदिग्ध अन्य पुलिसकर्मी की कार को टक्कर मारते हुए भागे थे।