पिता के निधन के बाद यूपी में शख्स ने ढोल बजवाकर नाचते हुए निकाली शव यात्रा
सुलतानपुर (यूपी) में एक शख्स ने बीते दिनों 80-वर्षीय पिता के निधन के बाद ढोल बजवाकर नाचते हुए शव यात्रा निकाली जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, श्रीराम नामक शख्स ने पिता की तेरहवीं को भी जश्न की तरह मनाया। इसे लेकर शख्स ने कहा, "अंतिम विदाई रोते नहीं बल्कि नाचते-गाते होनी चाहिए...रोने से आत्मा को तकलीफ होती है।"
read more at ABP न्यूज़


