Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी, ईरानी और तजाकिस्तानी समकक्ष से की मुलाकात

short by अभिजात कांडपाल / on Thursday, 27 April, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने चीनी समकक्ष ली शांगफू, तजाकिस्तान के रक्षा मंत्री कर्नल जर्नल शेरअली मिर्ज़ो और ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद-रज़ा घराई अश्तियानी से नई दिल्ली में अलग-अलग मुलाकात की। गौरतलब है, भारत शुक्रवार को बतौर अध्यक्ष शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेगा।