Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी एसटीएफ ने ₹50,000 के इनामी बदमाश को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

short by सौरभ भटनागर / on Saturday, 6 July, 2024
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रंगदारी और हत्‍या के प्रयास के आरोप में 2 साल से फरार चल रहे गौतम गौड़ नामक बदमाश को महाराष्‍ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। गौतम पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। यूपी एसटीएफ को उसकी लोकेशन ठाणे में मिली थी जिसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।