अपहरण व यौन शोषण के आरोपियों को पकड़ने के दौरान कर्नाटक पुलिस ने उनके पैर में मारी गोली
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक छात्र के अपहरण और यौन शोषण के मामले में मंगलवार को दो आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस ने उनके पैर में गोली मार दी। बकौल पुलिस, 7 पुलिसकर्मी आरोपियों का पीछा कर रहे थे और घेराव के दौरान एसआई पर हमला हुआ जिसके जवाब में दूसरे अधिकारियों ने गोली चला दी।


