Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के जहानाबाद के मंदिर में मची भगदड़ के मामले में 11 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 17 August, 2024
जहानाबाद (बिहार) में बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में मची भगदड़ के मामले में एक थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 12 पुलिस अधिकारियों, एक हवलदार, 26 सिपाहियों और 9 गृह रक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी।