Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूट्यूबर से मारपीट को लेकर बिहार के मंत्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे तेजस्वी यादव

short by मनीष झा / on Monday, 15 September, 2025
बिहार सरकार में मंत्री और जाले से विधायक जीवेश मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में सोमवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पीड़ित यूट्यूबर को लेकर दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचे जहां उन्होंने मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने थानेदार से कहा, "मैं गवाह हूं कि मंत्री विधानसभा में भी गाली गलौज करते हैं।"
read more at ABP न्यूज़