इज़रायल ने गाज़ा में आवासीय इमारतों पर किया हमला, 50 बच्चे समेत 84 लोगों की मौत
इज़रायल ने शुक्रवार को गाज़ा में फिर से हवाई हमला किया जिसमें 84 लोगों की मौत हो गई। गाज़ा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने बताया कि इज़रायलियों ने आवासीय इमारतों को निशाना बनाकर हमला किया और मृतकों में 50 बच्चे भी शामिल हैं। गाज़ा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने हमले को 'क्रूर नरसंहार' बताया है।
read more at हिन्दुस्तान


