बिहार में जिस पत्नी की हत्या के आरोप में 3 साल जेल में रहा शख्स वह मिली ज़िंदा
गोपालगंज (बिहार) में जिस पत्नी की हत्या के आरोप में एक शख्स करीब 3 साल जेल में रहा वह ज़िंदा मिली है। पुलिस ने महिला को बलिया (यूपी) से बरामद किया जहां वह दूसरी शादी कर रह रही थी। महिला के लापता होने पर 2021 में उसके मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज को लेकर हत्या का केस दर्ज कराया था।
read more at ABP न्यूज़


