Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में ज़ोजिला संपर्क मार्ग पर वाहन के खाई में गिरने से 3 पर्यटकों की हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 16 July, 2024
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग के ज़ोजिला संपर्क मार्ग पर मंगलवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार बेंगलुरु की 2 महिलाओं समेत 3 पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, मौके पर बचाव अभियान चलाया गया।
read more at भाषा